पांवटा साहिब में नमामी गंगे परियोजना के तहत यमुनाघाट सौंदर्यकरण का काम पिछले 4 माह से रुका है। अप्रैल में आई एफआरसी एनओसी की आपत्तियों के कारण काम बंद हुआ। अब एनओसी मिल जाने के बाद पीएएस अकाउंट न बनने से काम शुरू नहीं हो पाया है। बरसात में हुए कार्य को नुकसान का खतरा भी है।