मऊरानीपुर: झांसी से मैहर की साइकिल यात्रा कर रहा भक्त मऊरानीपुर पहुंचा, लोगों ने किया भव्य स्वागत
झांसी निवासी भोले कुशवाहा मैहर माता के दर्शन के लिए साइकिल यात्रा पर निकले। मऊरानीपुर क्षेत्र पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। भक्त ने बताया कि वह माता रानी की श्रद्धा में यह यात्रा कर रहे हैं और मैहर पहुंचकर दर्शन करेंगे।