मेड़ता सिटी क्षेत्र के गोटन थाना इलाके में आने वाले इंदावड़ गांव में लाखों रुपए की चोरी की घटना हुई है। चोर मकान की खिड़की तोड़कर घर में घुसे और डेढ़ लाख रुपए की नकदी व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस से बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि पुलिस जांच कर रही है। वहीं चोरी से गांव में सनसनी फैल गई।