आबापुरा: आंबापुरा थाने के बाहर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल; एमजी अस्पताल में उपचार जारी
आंबापुरा थाना के ठीक बाहर मुख्य सड़क पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।एंबुलेंस चालक ने बताया कि एक बाइक पर गामदा निवासी हरिशंकर और जीतमल सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर सोहन और मीरा जा रहे थे । चारों घायलों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।