पामगढ़: पचरी गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी को आई चोट, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पामगढ़ थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के पचरी गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी है. हादसे में पति पत्नी को चोट आई है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले आरोपी ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 बी ई 0794 का चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(1) और 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.