अलीनगर: आंधी-तूफान से हनुमान नगर में भारी नुकसान, फसलों और बिजली व्यवस्था पर पड़ा असर,कई घर हवा में उड़ा बेघर हुए लोग
आंधी-तूफान और बारिश ने हनुमान नगर प्रखंड के कई गांवों में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के तार टूट गए तथा घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं किसानों को भी खेतों में लगी फसलों एवं बागवानी को नुकसान पहुंचने की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक मौसम का मिजाज बदलने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।