गिरिडीह: तेलोडीह में 5 हेक्टेयर में स्मार्ट वन नर्सरी तैयार, 2 लाख पौधे उपलब्ध, हरियाली बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल
तेलोडीह में 5 हेक्टेयर में 'स्मार्ट' वन नर्सरी तैयार हो चुका है। सोमवार को 10 बजे इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में गिरिडीह वन प्रक्षेत्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तेलोडीह में 5 हेक्टेयर में फैली एक आधुनिक स्थायी वन नर्सरी अब पूरी तरह तैयार है।