झुंझुनू: जिले में सर्द हवाओं के बीच कोहरे की दस्तक, शीत लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए
झुंझुनूं जिले में सर्दी का खासा असर देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह 9 बजे के बाद तक भी क्षेत्र घने कोहरे में लिपटा हुआ नजर आ रहा है। सर्दी से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। लोग अब घरों से जरूरी होने पर बाहर निकल रहे हैं। वहीं अलाव तापकर लोग सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। सड़कों पर वाहन चालक वाहनों की लाइट जलाकर चलते हुए नजर आए।