भामाशाह ने दान की पांच बीघा जमीन, रिड़मलसर में नए पीएचसी का मार्ग प्रशस्त। रिड़मलसर में नव स्वीकृत पीएचसी के लिए गांव के भामाशाह ने 5 बीघा जमीन दान की है। राज्य सरकार की ओर से पीएचसी स्वीकृत होने के बावजूद जमीन न होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी, जिससे ग्रामीण चिंतित थे कि अस्पताल की स्वीकृति समाप्त न हो जाए।