बेंगाबाद: महेशमुंडा में मोहर्रम की आठवीं पर नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता, देर रात तक गूंजता रहा भाईचारे का संदेश।
महेशमुंडा चौक में बुधवार देर रात मोहर्रम की आठवीं के अवसर पर आयोजित नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता गुरुवार अहले सुबह करीब 3 बजे तक चला। इस दौरान उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।अखाड़ा मैदान में युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक खेलों का अनुशासित एवं आकर्षक प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।