खनियाधाना: खनियांधाना संकुल के अतिथि शिक्षकों ने वेतन भुगतान को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खनियांधाना तहसील अंतर्गत संकुल मुहारी के दर्जनों अतिथि शिक्षकों ने सत्र 2023-24 का लंबित वेतन दिलवाने की मांग को लेकर आज गुरुवार को 3 बजे तहसील खनियाधाना में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर को एक ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि कई महीनों तक कार्य करने के बावजूद उन्हें अब तक वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।