सिवनी: सिवनी विधानसभा को मिली करोड़ों की सौगात, तीन हाई स्कूल और कन्या छात्रावास भवन निर्माण को मंज़ूरी
Seoni, Seoni | Mar 31, 2026 सिवनी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़ी सौगात मिली है। मंगलवार को बताया गया कि विधायक दिनेश राय के प्रयासों से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में तीन हाई स्कूल और एक उत्कृष्ट कन्या छात्रावास के नए भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।