पोहरी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की, आशुतोष जैमिनी को फिर मिली पोहरी मण्डल की कमान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षो की सूची जारी की है जिसमे पोहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान पुनः आशुतोष जैमिनी को सौपी गई है जिसकी घोषणा आज की गई।जहाँ गुरुवार शाम 6 बजे मण्डल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सतत रूप से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।