मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में टाटा मैजिक वाहन की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम की हुई मौत
क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर बांजर निवासी 7 वर्षीय मासूम कृष्ण पुत्र धर्मेंद्र कुमार बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार टाटा मैजिक वहान मासूम को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को पदकर पुलिस के हवाले किया। वहीं घायल को फिरोजाबाद ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई।