चंदिया: देवरा पंचायत में लाखों की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय बना शोपीस, वर्षों से लटका है ताला
उमरिया जिले की चंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सार्वजनिक शौचालय आज भी ग्रामीणों के उपयोग से दूर है। हालात यह हैं कि शौचालय में निर्माण के बाद से ही ताला लटका हुआ है और उसके चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत और निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण यह सार्वजनिक सुविधा केवल कागजों तक सी