सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1 से 9 जुलाई तक 453.3 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले साल से करीब 230 मिमी ज्यादा है। जिले के तालाब और जलाशय लबालब भर गए हैं। खासतौर पर सिंगारपुर का सिंघोरी तालाब पूरी क्षमता से भर गया है। इससे खरीफ फसलों और पानी की आपूर्ति में राहत मिली है।