मोहनलालगंज: निगोहां: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के ग्राम मस्तीपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई। टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों और महिला शक्ति केंद्र की सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।