सशस्त्र सीमा बल के साथ जिला पुलिस की विशेष टीम ने रविवार को इमामगंज और डुमरिया के कई गांवों में छापेमारी की। संयुक्त तलाशी अभियान में गांवों से कई आपत्तिजनक सामान जब्त किया। सभी सामग्री वन विभाग को सौंप दी गई। बताया गया कि 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मधुकर अमिताभ के निर्देश पर सहायक कमांडेंट सौरभ रंजन के नेतृत्व में बोधी बिगहा व इमामगंज की पुलिस की टीम रही।