आसींद_ नेशनल हाईवे-158 पर मोड़ का निंबाहेड़ा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत आसींद CHC से प्राथमिक उपचार के बाद जिला महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया। मृतक का शव आसींद मोर्चरी में रखवाया गया है।