लवकुशनगर: डुमरा के पास रेलवे अंडरब्रिज बना जानलेवा, पानी से भरे रास्ते से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 1, 2026
लवकुशनगर-छतरपुर मार्ग पर डुमरा के पास स्थित रेलवे अंडरब्रिज में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन खतरे में पड़ गया है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद राहगीर और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बुधवार की शाम 4 बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग से अंडरब्रिज से पानी निकालने या स्थिति सामान्य होने तक रास्ता बंद करने की मांग की ह