नानपारा: नानपारा में अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, मासूम समेत तीन की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार कि ई-रिक्शा 5-6 फीट गड्ढे में जा गिरी। जिसमें मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने घायल मासूम की मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार जारी