शेखपुरा: हंसापुर गांव के पास ई-रिक्शा ने 2 बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल, पावापुरी हायर सेंटर रेफर
बिहार शरीफ से वीडियोग्राफी कर लखीसराय जाने के क्रम में हंसापुर गांव के समीप ई रिक्शा की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां गुरुवार की संध्या 7 बजे प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पावापुरी हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों की हालत चिंताजनक है।