ललितपुर: मोहल्ला चौबयाना बड़ा मंदिर के पास लगा हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक उठी चिंगारियों के साथ बम की तरह फटा, मचा हड़कंप
ललितपुर शहर के मोहल्ला चौबयाना बड़ा मंदिर के पास लगा हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर रविवार देर रात्रि के समय ओवरलोडिंग के चलते अचानक तेज धमाके के साथ बम की तरह फट गया।गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई राहगीर खोलते हुए तेल की चपेट में नहीं आया।अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।वही लोगो द्वारा ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे है।