दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले हथनी के जंगलों में आज बुधवार रात करीब 10 बजे जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक मोटरसाइकिल की ऑटो से हुई जोरदार भिड़ंत के बाद अचानक मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग की लपटे देख घटना के बाद मौके पर जाम के हालत निर्मित हो गए। और लोगों का जमावड़ा लग गया। दमकल की टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।।