बागपत: मुकारी गांव में चोरों ने दस नलकूपों से तार, स्टार्टर आदि सामान चोरी किया, पीड़ित किसानों ने बालैनी थाना पर दी तहरीर
मुकारी गांव निवासी अवनीश ने गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि बुधवार की रात चोरों ने किसान सचिन, सुबोध, दिनेश, विजयपाल, देवेंद्र आदि दस किसानों के नलकूपों से तार, स्टार्टर, कट आउट आदि हजारों का सामान चोरी कर ले गए। जब किसान अपने अपने नलकूपों पर पहुंचे तो घटना का पता चला।