पीलीभीत: सिमरिया तालुके के अजीतपुर बिल्हा में करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम
घुघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके अजीतपुर बिल्हा निवासी दिनेश कुमार राठौर की करंट लगने से मौत हो गई। वह पूरनपुर विद्युत डिवीजन में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वह अपने पुत्र के साथ खेत पर सिंचाई के लिए मोटर चलाने गए थे। इसी दौरान मोटर में अचानक करंट उतर आया और दिनेश कुमार करंट की चपेट में आने से मौत।