झांसी: टैक्सी मालिक ने टैक्सी चोरी होने पर ड्राइवर को बनाया बंधक, बड़ागांव गेट के पीड़ित परिवार ने डीआईजी से की गुहार
Jhansi, Jhansi | Jan 9, 2025 झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले जितेंद्र साहू ने झांसी डीआईजी को गुरुवार समय करीब दोपहर 2:00 बजे दिए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उनके बड़े भाई संजीव साहू किराए की टैक्सी चलाते हैं, दो दिन पूर्व टैक्सी किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है, जब उसके भाई ने चोरी की जानकारी टैक्सी मालिक को दी, तब टैक्सी मालिक आग बबूला हो गया।