झांसी: रक्सा और बबीना पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे में लूट की घटना का सफल अनावरण किया, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jan 9, 2025 अपराध एवं अपराधियों पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को बेदौरा अमरपुर बार्डर पर पहुंज नदी के पुल पर थाना रक्सा एवं थाना बबीना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान थाना रक्सा पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित 6 आरोपियों को एक कार व एक मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया है।