गाजीपुर के रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रवाद की भावना पर विशेष जोर दिया गया।