कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानून संबंधी जानकारियों से सशक्त करना रहा।