गोरखपुर में सिकरीगंज क्षेत्र के शिवपुर गांव में बरामदे में सो रहे ऑटो चालक धर्मराज साहनी (52) को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। अचानक गोली चलने की आवाज से पूरा गांव दहशत में आ गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग बाहर दौड़े तो धर्मराज खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे।