गभाना: भरतरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एसएसपी ने किया पौधरोपण, लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गभाना क्षेत्र के गांव भरतरी में सोमवार को शाम चार बजे से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए और लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की। इस मौके पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं।