खैरा: खैरा बड़ीबाग मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर मैदान के समीप एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सभी लोग बाल-बाल बचे
Khaira, Jamui | Jun 10, 2026 खैरा बड़ीबाग मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर मैदान के समीप बुधवार की अहले सुबह 5:00 के लगभग चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।चार पहिया वाहन में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए । चार पहिया वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । घटना की सूचना स्थानीय लोगों को हुई तो लोग दौड़कर वहां पर पहुंचे और सभी यात्री को बाल बाल बचाया ।