बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र में गांव भरतपुर के रहने वाले युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फंदे से लटक कर की आत्महत्या
फरीदपुर थाना क्षेत्र गांव भरतपुर के रहने वाले 19 वर्षीय सामोल के पिता गोपाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि गांव के ही एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिससे उसने गुस्से में आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया