हाथरस: बाइक सवार दो लोगों को कार ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड पर बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बेटे की शादी का निमंत्रण देकर घर लौट रहे एक व्यक्ति मदन मुरारी दीक्षित की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। सड़क हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल बाइक सवार व्यक्ति को आगरा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।