गोमिया: गोमिया में SIR कार्य के दौरान BLO को धमकाने का आरोप, मंटू यादव पर केस दर्ज
Gumia, Bokaro | Jul 10, 2026 गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत गैरवाडीह बस्ती में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और बीएलओ को धमकाने का मामला सामने आया है।शुक्रवार समय 12 बजे बताया गया कि 9 जुलाई को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में ड्यूटी के दौरान बीएलओ पुष्पा प्रमाणिक के साथ कथित रूप से अभद्रता की गई।