डीडवाना के छोटी खाटू स्थित जाट समाज भवन में प्रथम तहसील स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत श्री सोहनी बाई जी का सानिध्य मिला एवं 50 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है इसलिए मेहनत करे एवं लक्ष्य को प्राप्त करे।