परसिया: वेतन भुगतान के लिए अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों की हडताल शुरू,तीन महिनों से नहीं मिला वेतन, व्यवस्थाएं हुई ठप
स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी बुधवार से हडताल पर चले गए। बुधवार सुबह नौ बजे से हडताल शुरू हो गई। कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं गया। हडताल से अस्पताल की पूरी व्यवस्थाएं चौपट हो गई है। अस्पताल में बुधवार को न झाडू लगी न टायलेट की सफाई हुई। तीन महिनों से आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। परेशान होकर कर्मचारी हडताल पर चले गए है।