Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
Ipl

शेखपुरा: RLM के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने जदयू उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, लोगों से की हराने की अपील

शेखपुरा विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में विरोध तेज हो गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ रहे शेखपुरा और बरबीघा से जदयू उम्मीदवारों को हराने की अपील की। इसको लेकर मंगलवार को दिन के 12 बजे उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा वे नीतीश कुमार के साथ पर दोनों कैंडिडेट नीतीश विरोधी है।

MORE NEWS

करकी विद्यालय के छात्रों ने डीएम को सौंपा आवेदन।

मामला है शेखपुरा जिले के उच्चतर विद्यालय करकी का जहां विधालय प्राधानाध्यापक के द्वारा TC नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण 150 छात्रों का नामांकन नही हो रहा है। जब छात्र विद्यालय जाते हैं तो गेट बंद पाया। प्राधानाध्यापक से संपर्क करने की कोशिश करने पर उनका फोन बंद पाया। लगातार संपर्क करने के बावजूद भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। नामांकन के लिए अंतिम तिथि 11/06/2026 है। नामांकन नहीं होने पर 150 छात्रों का भविष्य खराब हो जाएगा। इसके साथ-साथ प्राप्ति रसीद के लिए 1000 रूपया इसके साथ-साथ 100 रु. अलग से शिक्षकों के द्वारा अवैध रूप से मांग किया जा रहा है। डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी छात्रों को TC दिया जाएगा और शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि आरोप गलत है। छात्रों ने बताया कि अन्याय हो रहा है। इस दौरान अमित कुमार,मंदीप कुमार,कल्लु कुमार, चन्दू कुमार,अभय कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।

करकी विद्यालय के छात्रों ने डीएम को सौंपा आवेदन। मामला है शेखपुरा जिले के उच्चतर विद्यालय करकी का जहां विधालय प्राधानाध्यापक के द्वारा TC नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण 150 छात्रों का नामांकन नही हो रहा है। जब छात्र विद्यालय जाते हैं तो गेट बंद पाया। प्राधानाध्यापक से संपर्क करने की कोशिश करने पर उनका फोन बंद पाया। लगातार संपर्क करने के बावजूद भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। नामांकन के लिए अंतिम तिथि 11/06/2026 है। नामांकन नहीं होने पर 150 छात्रों का भविष्य खराब हो जाएगा। इसके साथ-साथ प्राप्ति रसीद के लिए 1000 रूपया इसके साथ-साथ 100 रु. अलग से शिक्षकों के द्वारा अवैध रूप से मांग किया जा रहा है। डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी छात्रों को TC दिया जाएगा और शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि आरोप गलत है। छात्रों ने बताया कि अन्याय हो रहा है। इस दौरान अमित कुमार,मंदीप कुमार,कल्लु कुमार, चन्दू कुमार,अभय कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 10, 2026

जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पंचायतों के मुखिया जी के साथ की समीक्षा बैठक, पंचायतों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

आज दिनांक 10 जून, 2026 को
शेखपुरा समाहरणालय स्थित 'मंथन सभागार' में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया जी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर व्याप्त समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार करना था।​ ​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी मुखिया जी से उनके क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिसपर मुखिया जी ने एक स्वर में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करवाया।
​जिलें में खराब पड़े नलकूपों और चापाकलों की मरम्मत, हर खेत तक सिंचाई के लिए बिजली ट्रांसफार्मर लगवाने और पइन (नहर) के जीर्णोद्धार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विभिन्न पंचायतों में नाली-गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट भुगतान, सहकार भवन, पंचायत सरकार भवन और विवाह भवन जैसे अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने की मांग की गई। जिला अंतर्गत पेंशनधारियों को समय पर लाभ दिलाने और लाभुकों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
​जिलें के किसानों के पंजीकरण और अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं को सुलभ बनाने का अनुरोध किया गया। ​बैठक में कई मुखिया जी ने अपने-अपने क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं को रखा जैसे ​मेहूस मुखिया जी ने विभिन्न वार्डो में पेयजल आपूर्ति कराने और मेहूस से रामनुबिघा तक आहर और पइन के जीर्णोद्धार की मांग की। ​लहना मुखिया जी ने वार्ड संख्या 05, 14 और 07 में मोटर स्टार्टर की मरम्मत और बिजली के तार लगाने की आवश्यकता बताई। ​पुरैना एवं इकरामा पुरैना में पेयजल आपूर्ति एवं स्ट्रीट लाइट भुगतान, जबकि इकरामा में सहकार भवन निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध किया गया।​चक्रदरा,एकरामा डीह कोसुभा मुख्या जी ने लंबे समय से बंद पड़े विवाह भवन पंचायत सरकार भवन आदि निर्माण कार्य को पुनः शुरू करने पर जोर दिया गया।​जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा। सभी मुखिया जी को निर्देश दिया गया कि वे अपने पंचायत के खराब पड़े चापाकलों की सूची तुरंत उपलब्ध कराएं, ताकि युद्धस्तर पर उनकी मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
​जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले के सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से अपना 'जीवन प्रमाणीकरण' कराएं, ताकि उन्हें मिलने वाली राशि में कोई व्यवधान न आए।
​इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सहायक पंचायत राज पदाधिकारी सहित मेहूस, कोसुभा, कैथवा, दिह्कोसुभा इकरामा, महासार, मालदह, पैन और पुरैना पंचायतों के मुखियागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पंचायतों के मुखिया जी के साथ की समीक्षा बैठक, पंचायतों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा। आज दिनांक 10 जून, 2026 को शेखपुरा समाहरणालय स्थित 'मंथन सभागार' में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया जी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर व्याप्त समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार करना था।​ ​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी मुखिया जी से उनके क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिसपर मुखिया जी ने एक स्वर में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करवाया। ​जिलें में खराब पड़े नलकूपों और चापाकलों की मरम्मत, हर खेत तक सिंचाई के लिए बिजली ट्रांसफार्मर लगवाने और पइन (नहर) के जीर्णोद्धार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विभिन्न पंचायतों में नाली-गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट भुगतान, सहकार भवन, पंचायत सरकार भवन और विवाह भवन जैसे अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने की मांग की गई। जिला अंतर्गत पेंशनधारियों को समय पर लाभ दिलाने और लाभुकों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। ​जिलें के किसानों के पंजीकरण और अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं को सुलभ बनाने का अनुरोध किया गया। ​बैठक में कई मुखिया जी ने अपने-अपने क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं को रखा जैसे ​मेहूस मुखिया जी ने विभिन्न वार्डो में पेयजल आपूर्ति कराने और मेहूस से रामनुबिघा तक आहर और पइन के जीर्णोद्धार की मांग की। ​लहना मुखिया जी ने वार्ड संख्या 05, 14 और 07 में मोटर स्टार्टर की मरम्मत और बिजली के तार लगाने की आवश्यकता बताई। ​पुरैना एवं इकरामा पुरैना में पेयजल आपूर्ति एवं स्ट्रीट लाइट भुगतान, जबकि इकरामा में सहकार भवन निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध किया गया।​चक्रदरा,एकरामा डीह कोसुभा मुख्या जी ने लंबे समय से बंद पड़े विवाह भवन पंचायत सरकार भवन आदि निर्माण कार्य को पुनः शुरू करने पर जोर दिया गया।​जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा। सभी मुखिया जी को निर्देश दिया गया कि वे अपने पंचायत के खराब पड़े चापाकलों की सूची तुरंत उपलब्ध कराएं, ताकि युद्धस्तर पर उनकी मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। ​जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले के सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से अपना 'जीवन प्रमाणीकरण' कराएं, ताकि उन्हें मिलने वाली राशि में कोई व्यवधान न आए। ​इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सहायक पंचायत राज पदाधिकारी सहित मेहूस, कोसुभा, कैथवा, दिह्कोसुभा इकरामा, महासार, मालदह, पैन और पुरैना पंचायतों के मुखियागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 10, 2026

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में ₹1100 की बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इसका लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं उप विकास आयुक्त संजय कुमार की उपस्थिति में शेखपुरा के समाहरणालय के मंथन सभागार में किया गया । इसके अंतर्गत शेखपुरा जिले में 62315 लाभुकों को 7,18,04,400 रुपए की राशि उनके खाते में डीबीटी माध्यम से अंतरित की गई , जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 33,055 लाभुकों को 3,93,89,600 रुपये , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 15409 लाभुकों को 1,69,64,200 रुपए , लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,388 लाभुकों को 60,36,800 रुपए,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,452 लाभुकों को 27,07,100 रुपए ,बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 5,368 लागू को 59,99,400 रुपए तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 643 लाभुकों को 7,07,300 रुपए की पेंशन राशि स्थानांतरित की गई । उक्त अवसर पर मंथन सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी तथा सहायक निदेशक श्वेता कौर एवं अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ सभी पेंशन योजनाओं के लाभुक भी उपस्थित थे।

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में ₹1100 की बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इसका लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं उप विकास आयुक्त संजय कुमार की उपस्थिति में शेखपुरा के समाहरणालय के मंथन सभागार में किया गया । इसके अंतर्गत शेखपुरा जिले में 62315 लाभुकों को 7,18,04,400 रुपए की राशि उनके खाते में डीबीटी माध्यम से अंतरित की गई , जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 33,055 लाभुकों को 3,93,89,600 रुपये , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 15409 लाभुकों को 1,69,64,200 रुपए , लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,388 लाभुकों को 60,36,800 रुपए,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,452 लाभुकों को 27,07,100 रुपए ,बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 5,368 लागू को 59,99,400 रुपए तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 643 लाभुकों को 7,07,300 रुपए की पेंशन राशि स्थानांतरित की गई । उक्त अवसर पर मंथन सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी तथा सहायक निदेशक श्वेता कौर एवं अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ सभी पेंशन योजनाओं के लाभुक भी उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 10, 2026

शेखपुरा: RLM के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने जदयू उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, लोगों से की हराने की अपील - Sheikhpura News