कामडारा: चौपारण पुलिस ने सोलेगुटू गांव में गांजा तस्करी मामले के फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया
Kamdara, Gumla | Sep 25, 2025 कामडारा थाना क्षेत्र के गांव सालेगुटू मे गुरुवार को तीन बजे के आसपास हजारीबाग जिले के चौपारण थाना की पुलिस कामडारा पुलिस के सहयोग से गांजा तस्करी के मामले पर फरार चल रहे अभियुक्त भोला नाग के घर पर इश्तेहार चिपकाया।वहीं चौपारण थाना के पुअनि सुरेंद्र राम ने बताया कि यह मामला वर्ष 2021 का है।चौपारण थाना मे कांड संख्या 139/21 के तहत मामला दर्ज है।