सरैया प्रखंड के कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ पर नए साल के अवसर पर भारी भीड़ देखने को मिला। गुरुवार दिन के 1:00 बजे भगवान बुद्ध के स्तूप और पार्क को देखने के लिए लगभग 50000 लोग पहुंचे। इसमें विभिन्न जिलों और प्रखंडों से आए हुए लोग भी शामिल थे। पर्यटनों का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन और पिकनिक मनाना था।