हेरहंज: योगियाडीह मोड़ के पास खड़ी हाईवा में दूसरी हाईवा टकराई चालक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ चंदवा मार्ग पर जोगियाडीह मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा में कोयला लदी दूसरी हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें टक्कर मारने वाले हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत दाउदनगर निवासी स्वर्गीय राजेश्वर महतो के पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई। जिसे बालूमाथ CHC लाया गया, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया।