जौनपुर: जौनपुर को मिली विशेष ट्रेन की सौगात, 28 मई से चलेगी गोमती नगर-खोरधा रोड साप्ताहिक स्पेशल
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोमती नगर और खोरधा रोड के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 28 मई से 20 जून तक संचालित होगी। जौनपुर में इसके ठहराव से जिले के यात्रियों को ओडिशा और पूर्वी भारत की यात्रा में विशेष सुविधा मिलेगी