अनूपपुर: शासकीय भूमि से 33 यूकेलिप्टस कटे, पंचों ने जनसुनवाई में शिकायत की, तहसीलदार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी
जैतहरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवा पूर्वी में मध्यप्रदेश शासन की भूमि से बिना अनुमति 33 नग यूकेलिप्टस पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के पंचों ने कलेक्टर अनूपपुर के समक्ष जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है।धनगवा पूर्वी वार्ड क्रमांक 3 के पंच रामाधार सिंह राठौर एवं वार्ड क्रमांक 12 के पंच लल्लू राम चौधरी ने शिकायत की।