सिकंदरा: रसधान में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, हाथ में फ्रैक्चर, पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
डेरापुर थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी सौरभ सिंह ने सिकंदरा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 7 अप्रैल को वह किसी जरूरी काम से सिकंदरा जा रहे थे। जैसे ही वह रसधान कस्बे में बुधौली मोड़ के पास पहुंचे, तभी डंपर संख्या UP 77 AT 2787 के चालक ने बिना कोई संकेत दिए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।