खिरकिया: सामूहिक विवाह सम्मेलन: कल तीन स्थानों पर 200 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे
Khirkiya, Harda | Apr 19, 2026 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और आयोजन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।