टीकमगढ़: झिर की बगिया मंदिर में भागवत कथा का आयोजन, भक्तों की उमड़ी भीड़
मंदिर के महंत रामदास महाराज ने जानकारी दी कि श्रीराम कथा का यह पावन आयोजन 28 दिसंबर तक चलेगा। कथा के साथ-साथ मंदिर में अखंड राम नाम संकीर्तन भी किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कथा के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।