दुधि: बभनी में ट्रक की टक्कर से हरियाणा निवासी पोस्टमास्टर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बभनी थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल ब्रांच पोस्टमास्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई।हादसा शनिवार दोपहर में हुआ था।जबकि सोमवार देर रात वाराणसी के अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने ने दम तोड़ दिया।हरियाणा के जींद जिला निवासी 21 वर्षीय हिमांशु पुत्र राम प्रवेश की पोस्टिंग 2025 में बभनी के नधिरा गांव के डाकघर में पोस्टमास्टर के पद हुई थी।