नया बाजार स्थित केआर.के. हाई स्कूल मैदान परिसर में जिला कबड्डी संघ एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को रोहतास बनाम पश्चिम चंपारण के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला गुरुवार की पूर्वाह्न 11:30 पर शुरू हुआ और अंत तक दर्शकों को रोमांच से भरपूर खेल देखने को मिला।