बहराइच: संजय सेतु मरम्मत कार्य को लेकर NHAI से प्राप्त सूचना पर लखनऊ स्तर से डायवर्जन प्लान अप्रूव कराने का DM ने किया अनुरोध
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की ओर से जानकारी देते हुए सोमवार शाम को बताया गया है कि संजय सेतु पुल घाघराघाट पर मेजर रिपेयरिंग को लेकर एनएचएआई की ओर से सूचना प्राप्त हुई है। जिसके तहत उन्होंने 6 जनपदों को सूचना दी गई है और उनसे अनुरोध किया गया है कि रूट डायवर्जन के संबंध में लखनऊ स्तर से डायवर्सन प्लान अप्रूव कर ले ताकि आमजन को असुविधा न हो सके।